29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम से कैसे बाहर आया प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी किया वीडियो

Chandrayaan-3 Pragyan Rover: चंद्रयान-3 चांद की सतह पर अपना सफर शुरू कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलता हुआ नजर आ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Aug 2023, 12:32 PM IST

Chandrayaan-3 Pragyan Rover

Chandrayaan-3 Pragyan Rover

Chandrayaan-3 anding: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिण धु्व पर सफलता पूर्वक लैंड करवा दिया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर उतरने के बाद अब अपना आगे का काम शुरू कर दिया है। इसरो मिशन मून को लेकर नए नए अपडेट जारी कर रहा है। इसी कड़ी में इसरो ने शुक्रवार को एक नया वीडियो शेयर किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने का वीडियो ट्विटर पर जारी किया है।


ISRO ने जारी किया वीडियो

ISRO ने शुक्रवार को ट्विटर पर प्रज्ञान रोवर का बाहर निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान रोवर एक प्लेटफॉर्म से चंद्रमा की सतह पर उतरता रहा है। विक्रम लैंडर के प्लेटफॉर्म से उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर कुछ कदम आगे जाता हुआ नजर आता है। विक्रम लैंडर से उतरने और चंद्रमा की सतह पर चलने वाले प्रज्ञान रोवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


कैसे विक्रम लैंडर से बाहर निकला प्रज्ञान रोवर

इसरो के नए वीडियो को विक्रम लैंडर के कैमरे से क्लिक किया गया है। इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर को लैंडर से बाहर निकलता है। रैंप पर धीरे-धीरे उतरने के बाद चांद की सतह पर चलता हुआ नजर आता है। यह वीडियो 23 अगस्त को चांद पर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद का है।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3: ISRO को लैंडर ने भेजी नई तस्वीर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से मिला विक्रम