राजन कुमार को मिलने वाले इस सम्मान के लिए अनिल काशी मुरारका, पद्मश्री विमल जैन, डॉ पवन अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी हैं. राजन कुमार ने यूनिवर्सिटी और इसकी वाइस चांसलर डॉक्टर अनु भंडारी का आभार व्यक्त किया है. डॉ पवन अग्रवाल ने ऐलान किया है कि राजन कुमार जब दिल्ली से डॉक्टरेट की डिग्री लेकर लौटेंगे तो यहां मायानगरी में एक भव्य कार्यक्रम करके उन्हें एजीआई (अग्रवाल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट) द्वारा सम्मानित किया जाएगा. पटना के विमल जैन, जिन्हें इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, ने कहा कि राजन कुमार ने एक ऐतिहासिक कार्य कर दिया है. उन्हें डॉक्टरेट की डिग्री मिलना दरअसल कला, साहित्य का सम्मान करना है.