5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, पीएम मोदी ने देश को एक ही दिन में दो वंदे भारत ट्रेन का दिया तोहफा

Chennai Coimbatore Vande Bharat Express train शनिवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई स्टेशन पर चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत से दोनों शहरों के बीच के सफर में करीब एक घंटे की कमी आएगी। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी 05.30 घंटे में तय करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Apr 2023, 6:07 PM IST

chennai_coimbatore_vande_bharat_express_train.jpg

चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, पीएम मोदी ने देश को एक ही दिन में दो वंदे भारत ट्रेन का दिया तोहफा

देश की जनता के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ही दिन शनिवार 8 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया। सबसे पहले तेलंगाना में सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू किया। यह ट्रेन आईटी सिटी हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़ती है। फिर शनिवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई स्टेशन पर चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत से दोनों शहरों के बीच के सफर में करीब एक घंटे की कमी आएगी। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी 05.30 घंटे में तय करेगी। इससे पूर्व पीएम मोदी ने चेन्नई एयरपोर्ट पर बने नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन किया। और एयरपोर्ट से चेन्नई रेलवे स्टेशन तक 10 किमी लम्बा रोड शो किया। जनता ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

सिकंदराबाद तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियतें

सिकंदराबाद तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना से चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले 15 जनवरी को भी सिंकदराबाद से विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत को हरी झंडी दिखाया गया था। सिकंदराबाद तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 661 किमी की दूरी तय 8.30 घंटे तय करेगी। मंगलवार के अलावा ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। ट्रेन की एवरेज स्पीड 77-73 किमी प्रति घंटा होगी। ये ट्रेन सिकंदराबाद से सुबह 6 बजे चलेगी और 1.30 बजे तिरुपति पहुंच जाएगी। ट्रेन तिरुपति 15.15 बजे से शुरू होकर रात 23.45 बजे सिकंरदाबाद के बीच चलेगी। इस ट्रेन का टिकट करीब 1150 रुपए है।

यह भी पढ़े - Video : तेलंगाना को तोहफा, पीएम मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियतें

चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत के बारे में गौर करें। चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आठ कोच है। इनमें एक एग्जीक्यूटिव कोच होगा। कुल मिलाकर ट्रेन में 530 लोग यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन 6.10 मिनट में 495.28 किमी की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन तिरुपुर, इरोड और सेलम स्टेशनों पर रुकेगी। बुधवार के दिन छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हर दिन चलेगी।

देश में अब तक 13 वंदे भारत ट्रेन

सिकंदराबाद तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने के बाद देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। आने वाले दिनों में कुछ और संभावित रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है।

यह भी पढ़े - Indian Railways: द‍िल्‍ली-जयपुर की जनता खुशी से झूमी, अगले हफ्ते से इस रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

pm modi ने श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया। स्वामी रामकृष्णानंद ने 1897 में चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की शुरुआत की थी। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन आध्यात्मिक संगठन हैं। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल आर एन रवि भी मौजूद रहे। पीएम ने तांबरम और सेनगोट्टई के बीच एक्सप्रेस सेवा और तिरुथुरईपूंडी अगस्थियामपल्ली से डेमू सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त पीएम मोदी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़े - वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में नई व्यवस्था, फ्लाइट की तर्ज पर होगी सफाई, रेल मंत्री का ऐलान