30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिंतन शिविर: होम मिनिस्टर्स की बैठक में PM मोदी ने दिया मंत्र, कहा- केंद्र और राज्य की एजेंसी मिलकर करें काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में त्योहार का सीजन है, देश शांति से त्योहार मनाए। हर राज्य दूसरे राज्य से सीख ले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 28 Oct 2022, 11:42 AM IST

pm modi

pm modi

हरियाणा के सूरजकुंड में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आज अंतिम दिन है। एक दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के साथ इस चिंतन शिविर की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधत किया। गृह मंत्रियों को देश के विकास के वास्ते मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों को अच्छी पहल एक-दूसरे से सीखने की जरूरत है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कहा कि देश में त्योहार का सीजन है, देश शांति से त्योहार मनाए। हर राज्य दूसरे राज्य से सीख ले। कानून व्यवस्था को लेकर पीएम ने कहा कि इसका सीधा संबंध राज्य के विकास से है।


पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों देश में उत्सव का माहौल है। ओणम, दशहरा, दुर्गापूजा और दीपावली सहित अनेक उत्सव शांति और सौहार्द के साथ देशवासियों ने मनाएं हैं। अब छठ पूजा सहित कई अन्य त्योहार भी सेलिब्रेट किए जाएंगे। विभिन्न चुनौतियों के बीच इन त्योहारों में देश की एकता का सशक्त होना, आपकी तैयारियों का भी प्रतिबिंब है।


अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान में भले कानून और व्यवस्था राज्यों का दायित्व है, लेकिन ये देश की एकता-अखंडता के साथ भी उतने ही जुड़े हुए हैं। हर एक राज्य एक दूसरे से सीखे, एक दूसरे से प्रेरणा लें और देश की बेहतरी के लिए काम करे, यह संविधान की भी भावना है और देशवासियों के प्रति हमारा दायित्व भी है।


पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल ‘अमृत पीढ़ी’ के निर्माण के लिए होंगे। यह अमृत पीढ़ी ‘पंच प्राण’ के संकल्पों को आत्मसात करके बनाई जाएगी। इन पंच प्राणों का महत्व आप सभी भली भांति जानते हैं और समझते हैं। उन्होंने कहा कि ये एक विराट संकल्प है, जिसको सिर्फ और सिर्फ सबके प्रयास से ही सिद्ध किया जा सकता है।
1. विकसित भारत का निर्माण
2. गुलामी की हर सोच से मुक्ति
3. विरासत पर गर्व
4. एकता और एकजुटता
5. नागरिक कर्तव्य

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग