Valentine's Day 2023 लव बर्ड्स को पूरे साल में वैलेंटाइन डे का इंतजार रहता है। प्रेमी जोड़े अपने इश्क को मुकाम तक पहुंचाने के लिए वैलेंटाइन वीक में अपने प्यार का इजहार करते हैं। 7 फरवरी रोज डे से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर प्यार को समर्पित यह शानदार सप्ताह खत्म हो जाएगा। कई के दिल टूटेंगे तो कईयों के चेहरे खुशी से खिले होंगे।आज 9 फरवरी को लव बर्ड्स चाकलेट डे के रुप में मनाते हैं। पूरी दुनिया में प्रपोज डे के बाद अगले दिन चाकलेट डे को अपने साथी का मुंह मीठा करने के लिए लव बर्ड्स एक दूसरे को चाकलेट देते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे ही एक ऐसा खास दिन है जो स्वाद से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि, इसे अपने पार्टनर के साथ खुशी सेलिब्रेट करने लिए दिया जाता है। यंग कपल्स में चॉकलेट डे का क्रेज काफी अधिक देखा जाता है। कोको बीन्स, चॉकलेट की प्राथमिक सामग्री में से एक है। पर आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि, मुंह में घुलकर मिठास पैदा करने वाली आप की मीठी चॉकलेट पहले तीखी और बहुत कड़वी हुआ करती थी। पर धीरे—धीरे चॉकलेट ने अपना स्वरुप बदल लिया। और आज यह बच्चे, बूढ़े हर उम्र की हरदिलअजीज है। तो जानें कैसे चॉकलेट मीठी हुई ...