31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- डेडलाइन दीजिए कब पीछे हट रही है चीनी सेना

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार देश को डेडलाइन बताए कि कब वो चीन को हमारी सीमा से पीछे धकेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 7 Nov 2021, 8:39 PM IST

congress leader pawan khera target on government over china

congress leader pawan khera target on government over china

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव का माहौल बना हुआ है। आए दिन चीनी सेना के भारत की सीमा में दाखिल होने के खबरें आ रही हैं। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चीन के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार देश को डेडलाइन बताए कि कब वो चीन को हमारी सीमा से पीछे धकेलेंगे।

सरकार को नहीं शासन का अधिकार
कांग्रेस नेता ने कहा, जानकारी मिली है कि चीन चुम्बी घाटी में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है, वहां रोड बना रहा है और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है जिससे हमारा सिलीगुड़ी कॉरिडोर खतरे में आ रहा है। वहीं भारत की सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार देश से झूठ बोल रही है, पीएम मोदी कहते हैं कि न कोई घुसा है और न कोई घुस आया है। जबकि सीमा पर स्थिति कुछ और ही है। इतनी बैठकों के बाद भी हम किसी नतीजे तक नहीं पहुंचे हैं, देश की सरकार ने शासन चलाने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

बढ़ रही चीन की घुसपैठ
दरअसल, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की चुंबी घाटी में चीन कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही भूटानी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कर रहे हैं, जिससे वहां अपनी पहुंच को और मजबूत कर सकें। यह भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम सिलिगुड़ी कॉरिडोर के नजदीक मौजूद है। पूर्वी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने सिलीगुड़ी को संवेदनशील करार दिया। इसे आधार बनाते हुए पवन खेड़ा ने सरकार पर हमला किया है।

यह भी पढ़ें: अब न्यूजीलैंड में अपनी मर्जी से मर सकेंगे लोग, आज से इच्छा मृत्यु कानून को मंजूरी

पवन खेड़ा ने कहा कि सिलिगुड़ी कॉरिडोर हमारे पूर्वोत्तर के सात राज्यों को जोड़ता है और इसका सामरिक दृष्टि से काफी महत्व है। बीते कुछ महीनों में चीन ने अलग-अलग सीमाओं में घुसपैठ की है। हमारी मांग की सरकार देश को डेडलाइन दे कि वो कब चीन को वापस खदेड़ेगी।