हरजिंदर सिंह ने बताया कि कॉल करने वाले ने फोन करने वाले ने कहा, 'हमने बिट्टू के नाम को अपने लिस्ट में शामिल कर लिया है।' सिंह ने कहा कि बिट्टू को धमकी भरे कॉल के बारे में जानकारी दी गई है, वो इस समय अपने परिवार के साथ यात्रा पर है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामले को पुलिस के डिप्टी कमिश्नर को भेज दिया गया है। सिंह ने कहा कि फोन करने वाले ने ये धमकी उग्रवादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले के खिलाफ बोलने के लिए दी है। ये कॉल बिट्टू के पीए के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से आई थी।