10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी को गाली देने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने YouTuber को किया गिरफ्तार

यूट्यूबर रोड्डुर रॉय के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC के महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। अब उन्हें इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 7 Jun 2022, 6:06 PM IST

 सीएम ममता बनर्जी को गाली देने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने YouTuber को किया गिरफ्तार

सीएम ममता बनर्जी को गाली देने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने YouTuber को किया गिरफ्तार

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नेता रिजू दत्ता द्वारा यूट्यूबर (YouTuber) रोड्डूर रॉय के वीडियो में 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी' करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने रोड्डूर के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की थी। अब YouTuber को कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

रोड्डूर रॉय को कोलकाता पुलिस की उपद्रवी विरोधी अनुभाग ने गिरफ्तार किया था। अपनी पुलिस शिकायत में, TMC के रिजू दत्ता ने पुलिस से रोड्दुर रॉय के खिलाफ इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया कि उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर राज्य का अपमान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को दोहराया है। साथ ही मीडिया में नफरत फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

रोड्डूर रॉय ने अपने यूट्यूब चैनल पर 31 मई को एक वीडियो पोस्ट करते हुए कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के बाद सिंगर केके की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की थी। साथ ही शिकायत दर्ज होने के बाद, YouTuber रोड्डूर रॉय ने एक वीडियो बनाकर पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी।

यह भी पढ़ें: Environmental Performance Index 2022: 180 देशों की लिस्ट में भारत सबसे नीचे

यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया सेंसेशन रोडदुर रॉय किसी ऐसे मामले में फंसे हो। दो साल पहले, उन पर रवींद्रनाथ टैगोर के गीतों को तोड़-मरोड़ कर लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। रॉय ने टैगोर के गीतों के गीतों को अपशब्दों से बदल दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इन वीडियो के बाद ही रॉय को प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी। बता दें रोडूर रॉय के यूट्यूब पर 3.22 लाख सब्सक्राइबर हैं।

यह भी पढ़ें: West Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- 'मैं अपनी जान दे दूंगी लेकिन BJP को बंगाल बांटने नहीं दूंगी'