
Samvidhan Par Charcha: संविधान पर बहस के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने टिप्पणी की उसके बाद भाजपा (BJP) और कांग्रेस आपस में भीड़ गए। कांग्रेस (Congress) ने इस मुद्दे पर अमित शाह से माफी मांगने की मांग की कांग्रेस का कहना है कि अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने इस मुद्दे पर अमित शाह पर हमला बोला उन्होंने कहा, अमित शाह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें, बाबा साहब भगवान से कम नहीं हैं। वह दलितों, आदिवासियों के मसीहा थे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गृहमंत्री अमित शाह ने जो आज (17 दिसंबर 2024) भरे सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उससे यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि बीजेपी और आरएसएस तिरंगे खिलाफ थे। उनके पुरखों ने अशोक चक्र का विरोध किया।
राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान मंगलवार 17 दिसंबर को अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, "अभी यह एक फैशन हो गया है अंबेडकर…अंबेडकर…अंबेडकर, इतना नाम अगर इतना नाम भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।" इस बयान पर राहुल गांधी ने भी गृह मंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, मनुस्मृति को मानने वालों को अंबेडकर जी से तकलीफ बेशक होगी ही।
मोदी सरकार के मंत्रीगण ये कान खोलकर समझ लें कि मेरे जैसे करोड़ों लोगों के लिए बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जी भगवान से कम नहीं हैं। वह दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक व ग़रीबों के मसीहा हैं और हमेशा रहेंगे।
Updated on:
18 Dec 2024 09:47 am
Published on:
18 Dec 2024 09:47 am
