जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले - क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?
नई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 12:08:46 pm
Mallikarjun Kharge strong reaction on JP Nadda statement कांग्रेस और राहुल गांधी पर शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?


जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले - क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज शुक्रवार को पांचवां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान के लिए संसद में माफी मांगने के लिए अड़ी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, भाजपा चाहती है कि राहुल गांधी माफी मांगे। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कड़ा जवाब देते हुए उन्हें और भाजपा पार्टी को आईना दिखाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। अगर राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका मिला तो वो सारी बातें जरूर बताएंगे इसलिए वो डर रहे हैं। वे उन्हें सदन में क्यों बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं? वो खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरों को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। खरगे ने सवाल किया, क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?।