कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि करीब लाख भर लोग रैली में उपस्थित होंगे, देशभर से कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे, हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम वो पार्टी हैं जो महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं और लगातार प्रदर्शन लड़ रहे हैं। हमारा प्रदर्शन हर जगह हो रहा है, ब्लॉक लेवल, डिस्ट्रीट और पेट्रोल पंप तक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भी हल्ला बोल में शामिल होने की अपील की है।