27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ BRS में शामिल हुए कई नेता

Telangana Politics: राजेंद्र नगर (तेलंगाना) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब कई नेता KTR की मौजूदगी में BRS में शामिल हुए। इस दौरान KTR ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification
ktr

कांग्रेस नेताओं की BRS में एंट्री। KTR ने कई नेताओं का BRS में कराया स्वागत। (सोर्स- एक्स यूजर /@Sumanalini Dharmapuri)

Telangana Congress: तेलंगाना के राजेंद्र नगर में रविवार को सियासी हलचल देखने को मिली। कांग्रेस के कई नेता ‘भारत राष्ट्र समिति’ (BRS) में शामिल हो गए। BRS के वर्किंग प्रेसिडेंट के. टी. रामा राव (KTR) ने नए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। नए सदस्यों को गुलाबी स्कार्फ पहनाया गया। कार्यक्रम में BRS के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कई पुराने कांग्रेस नेताओं ने बदला पाला

बता दें बीआरएस (BRS) में शामिल होने वालों में जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष बी. साई रेड्डी भी शामिल रहे। इसके अलावा बी. राजू, यालाला नरेश, पापालाल सिंह, जयहिंद राव और यालाला लावण्या ने भी BRS का दामन थामा।

इनमें कुछ नेता पहले MPTC सदस्य, सरपंच, मार्केट कमेटी डायरेक्टर और स्थानीय पार्षद रह चुके हैं। BRS नेताओं के मुताबिक, कई नए सदस्य लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी, जगदीश रेड्डी और श्रीनिवास गौड़ भी मौजूद रहे। विधायक पाडी कौशिक रेड्डी और MLC नवीन रेड्डी समेत कई नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

इस दौरान सबिता इंद्रा रेड्डी ने कहा कि कई नेता KCR को तेलंगाना का रक्षक मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि KCR सत्ता में रहते तो मेट्रो शमशाबाद तक पहुंच गई होती।

KTR ने कांग्रेस सरकार पर लगाए कई आरोप

कार्यक्रम के दौरान KTR ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने सरकार पर दमन का सहारा लेने का आरोप लगाया। हैदराबाद में म्यूजिक और DJ से जुड़े प्रतिबंधों का भी उन्होंने जिक्र किया। रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर कांग्रेस सरकार पर 30 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया। उन्होंने रायदुर्ग से शमशाबाद तक मेट्रो प्रोजेक्ट का मुद्दा भी उठाया।

KTR के मुताबिक, BRS सरकार के समय इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद टेंडर रद्द कर दिया गया।

मूसी नदी परियोजना को लेकर भी KTR ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि BRS सरकार ने मूसी के विकास के लिए 16,000 करोड़ रुपये की योजना बनाई थी। उनके मुताबिक, सीवेज रोकने के लिए 32 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए थे।

भविष्य की राजनीति पर KTR का बड़ा दावा

KTR ने फ्यूचर सिटी और आवास योजनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब तीन साल में कांग्रेस सरकार ने घर बनाने की दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने HYDRAA की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। KTR ने कुछ सत्तारूढ़ दल के नेताओं के घरों को लेकर समान कार्रवाई की मांग की।

वहीं, KTR ने दावा किया कि KCR दो साल के भीतर सत्ता में वापस आएंगे। उन्होंने राजेंद्रनगर के विधायक पर भी आरोप लगाए और कहा कि BRS को क्षेत्र में हो रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी है। कार्यक्रम के अंत में KTR ने नए नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी के साथ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने ग्रेजुएट MLC चुनाव के लिए योग्य मतदाताओं से रजिस्ट्रेशन कराने को भी कहा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग