27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agnimitra Paul on Mamata Banerjee : ‘कौन कहता है ममता CPM से बात नहीं करतीं?’, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने TMC-CPM पर साधा निशाना

Agnimitra Paul on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पर CPI(M) नेता एमए बेबी से फोन पर बातचीत करने को लेकर सियासत तेज हो गई है।
2 min read
Google source verification
Agnimitra Paul

Agnimitra Paul (Photo-ANI)

Agnimitra Paul on Mamata Banerjee : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पर CPI(M) नेता एमए बेबी से फोन पर बातचीत करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में CPI(M), तृणमूल कांग्रेस (TMC) की 'बी-टीम' की तरह काम कर रही है और दोनों दलों के बीच मिलीभगत है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि टीएमसी अब बिखर चुकी है और ममता बनर्जी अपनी राजनीतिक स्थिति बचाने के लिए CPM के साथ हाथ मिला रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला ममता बनर्जी के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने से जुड़ा है।

बंगाल में CPM-TMC के बीच मिलीभगत

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कौन कहता है कि ममता बनर्जी CPM से बात नहीं करतीं? बंगाल में CPM, TMC की बी-टीम की तरह काम करती है। दोनों मिलीभगत से सब कुछ करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी अब कई हिस्सों में बंट चुकी है और ममता बनर्जी अपनी राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए CPM के साथ नजदीकी बढ़ा रही हैं।

नंदीग्राम हिंसा का भी किया जिक्र

अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोपी लोगों को ही प्रमोशन दिया गया। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में गोली चलाने वाले व्यक्ति को मंत्री बनाया गया, जबकि जिन पुलिस अधिकारियों पर हत्याओं के आदेश देने के आरोप थे, उन्हें भी पदोन्नति दी गई।

ममता के लिए सत्ता में बने रहना ही सबकुछ

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के लिए CPI(M) या कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा मायने नहीं रखती। उनके मुताबिक, ममता बनर्जी के लिए किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना ही सबसे महत्वपूर्ण है। अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता भी अब इस राजनीतिक स्थिति को समझ चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग