
भारत में कोरोना
नई दिल्ली। भारत को कोरोना महामारी (covid-19) से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 33,376 नए मामले (covid-19 in india) सामने आए हैं जबकि 308 मरीजों की मौत (corona death) हो गई। इसके साथ ही 32, 198 लोग कोरोना महामारी को हराकर पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। इस तरह से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,178 सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। फिलहाल भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,91,516 हो (covid-19 positive case) गई है।
बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या
इन नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों (corona) की संख्या बढ़कर 3,32,08,330 हो गई है। वहीं इस महामारी से अब तक देश भर में कुल 4,42,317 मौतें हो चुकी हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक कोरोना से देशभर में कुल 3 करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
घट रहा कोरोना पॉजिटिविटी रेट
आंकड़ों के मुताबिक देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 78 दिनों से तीन फीसदी के नीचे बना हुआ है। फिलहाल भारत में यह दर 2.26 फीसदी दर्ज की गई है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट भी पिछले 12 दिनों से तीन फीसदी के नीचे दर्ज किया जा रहा है, फिलहाल यह 2.10 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है।
मुंबई में धारा 144 लागू
इसके साथ ही भारत में लगातार तीसरे लहर (third wave of covid-19) की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्यों में खास गाइडलाइन बनाई जा रही हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना (corona in maharahtra) और त्योहारों के चलते सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों से त्योहार घर पर मनाने की अपील की है। वहीं गणेश उत्सव के चलते मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं केरल (covid-19 in kerala) में भी बढ़ते मामलों के चलते खास नियम बनाए गए हैं। गौरतलब है कि केरल भारत में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। देश में हर रोज सामने आ रहे मामले में बड़ा हिस्सा केरल के कोरोना संक्रमित का है।
कितने लोगों का हुआ टीकाकरण
तीसरी लहर की खबरों के बीच देश में कोरोना टीकाकरण अभियान (covid-19 vaccination) तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में अब तक कुल 73.05 करोड़ टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में देश में कुल 65,27,175 वैक्सीन की खुराक लोगों को दी गईं।
Published on:
11 Sept 2021 10:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
