31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Omicron Variant: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने PM Modi से की अपील, रोकी जाएं प्रभावित देशों की उड़ानें

Corona Omicron Variant कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी से प्रभावित देशों की उड़ानें बंद करने का आग्रह किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Nov 2021, 11:52 AM IST

Corona Omicron Variant

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) के नए वैरिएंट ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है। डेल्टा वैरिएंट से भी कई गुना घातक ओमिक्रॉन वैरिएंट ( Corona Omicron Variant )ने भारत में भी हलचल तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi Meeting ) ने इस वैरिएंट को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal )ने प्रधानमंत्री से खास अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पीएम मोदी से उन देशों से आने वाली उड़ानें रोकने का आग्रह किया है जो नए कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ेँः अमरीका में फिर कोरोना का विस्फोट, गवर्नर ने न्यूयॉर्क में किया ‘डिजास्टर इमरजेंसी’ का ऐलान

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी से प्रभावित देशों की उड़ानें बंद करने का आग्रह किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा- "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं, जहां कोविड-19 का नया वेरिएंट मिला है। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें इस नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

15 दिसंबर से अंतरारष्ट्रीय उड़ाने शुरू करने का फैसला
बता दें कि एक दिन पहले ही सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू करने का फैसला लिया है। दरअसल पिछले साल 23 मार्च से भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं, लेकिन अब केंद्र सरकार ने विदेश यात्राओं के लिए उड़ानों को फिर शुरू करने का मन बना लिया है।

दिसंबर के तीसरे हफ्ते यानी 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि करीब 28 देशों के साथ एयर बबल व्यवस्था के तहत पिछले साल जुलाई से विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

वहीं भारत से प्रतिबंधित देशों की लिस्ट में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, सिंगापुर, बांग्लादेश, बोतस्वाना, जिम्बांवे और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः Corona New Variant: 30 बार अपना रूप बदल चुका है कोविड का नया वैरिएंट, जानिए किस बात ने बढ़ाई चिंता

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के मुद्दे पर गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय से सलाह लेने के बाद ही फैसला किया गया है। लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे ने सरकार को फिर सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जाएंगे।