5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Updates : 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा नए केस, 29 मरीजों की मौत

Coronavirus Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 11 हजार 109 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 29 लोगों की जानें गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Apr 2023, 12:12 PM IST

Coronavirus Updates

Coronavirus Updates

Coronavirus Updates: भारत में महामारी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए। बीते कुछ दिनों से कोविड के रिकॉर्डतोड नए मामले दर्ज किए जा रहे है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से देश में हाहाकार मचा दिया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं, इस दौरान 29 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा केरल में 9 लोगों ने जान गंवाई है। कोरोना के बढ़ते केस को देखकर लग रहा है कि कहीं महामारी ने पूरी दिन नहीं लौटा दे।

एक्टिव मामले 49 हजार पार


देश में कोरोना की रफ्ता ने सभी को डरा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 11,109 नए केस दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़े कल यानी गुरुवार की तुलना में 9 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही देश में एक्टिव मामलों की संख्या 49 हजार पार होकर 49,622 पहुंच गई है। इस दौरान 29 लोगों की जानें गई हैं।

दिल्ली में 1500 के पार कोविड केस


दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1527 न‌ए कोविड केस मिले है। पॉजिटिविटी रेट भी 27.77% हो गया। यानी हर 100 में से करीब 28 मरीज पॉजिटिव पाया गया। एक्टिव केस बढ़कर 3962 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 909 मरीज ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना के 24 घंटें में 10 हजार से ज्यादा मामले, एक्टिव केस 45 हजार के करीब


कल मिले थे 10 हजार से ज्यादा मामले


आपको बता दे कि देश में कल यानी गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए थे। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई थी। इससे एक दिन पहले यानी 12 अप्रैल को देश में कुल 7,830 मामले सामने आए थे