केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में 5,356 लोग महामारी को मात दे चुके है। कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,10,127 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है। जबकि डेली पोजिटिविटी रेट 4.42 प्रतिशत दर्ज किया गया है।