7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Vaccination: अब तक 1.6 करोड़ लोगों ने तय समय में नहीं लगवाई दूसरी खुराक, 60 फीसदी से ज्यादा बुजुर्ग शामिल

Corona Vaccination देश में अब तक 58.82 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके, लेकिन 1.6 करोड़ लोगों ने तय समय सीमा में नहीं लगवाई दूसरी खुराक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Aug 2021, 8:45 AM IST

Coronavirus Vaccination In India

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ( Coronavirus Third Wave ) की आशंका लगाता बढ़ती जा रही है। कई रिपोर्ट्स में इसके सितंबर-अक्टूबर में पीक पर आने की संभावनाएं भी जताई जा चुकी हैं। वहीं कोरोना की तीसरी लहर पर काबू करने के लिए पहले से ही केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसके लिए सबसे ज्यादा फोकस ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन ( Cororna Vaccination ) पर दिया जा रहा है। इसका असर भी दिख रहा है। अब तक देश में वैक्सीन की 58.82 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। लेकिन अब भी 1.6 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने तय समय सीमा में टीके की दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। इनमें बुजुर्ग की संख्या सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus Third Wave: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, एक्सपर्ट्स ने रिपोर्ट में जताई इस बात की संभावना

स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) की ओर से जारी आंकड़ों को देखकर यह निकाला गया था कि 2 मई यानी 16 सप्ताह पहले तक कितने लोगों ने टीके की पहली डोज ली थी और इसकी मुकाबले में कितने लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी दूसरी खुराक को तय समय सीमा में नहीं लगवाया।

इसके मुताबिक देश में कम से कम 1.6 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज के 16 हफ्ते बाद टीके की दूसरी खुराक मिलना बाकी है।

खास बात यह है कि इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों की है। एक करोड़ से ज्यादा यानी 60 फीसदी से ज्यादा सीनियर सिटीजनों को दूसरी खुराक नहीं लगी है।

अन्य समूह वर्गों में स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता के अलावा 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोग शामिल हैं।

वैक्सीनेशन रफ्तार बढ़ाने पर जोर
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के मुताबिक देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसके तहत वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए अन्य देशों से कच्चा माल खरीददारी भी बढ़ाई जा रही है।

रेड्डी ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चा माल अमरीका जैसे देशों से लिया जा रहा है। हालांकि कच्चा माल हासिल करने में कुछ दिक्कतें भी आ रही है क्योंकि हर देश पहले अपनी जरूरतों की आपूर्ति करता है उसके बाद ही निर्यात।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus Third Wave: इस महीने में पीक पर हो सकते हैं कोविड केस, गृहमंत्रालय ने पीएमओ को सौंपी रिपोर्ट

अब तक लगे 58.82 करोड़ वैक्सीन डोज
देश में वैक्सीनेशन की बात करें तो बीते दिन 56 लाख 10 हजार 116 टीके लगाए जाने के बाद अब तक कुल 58.82 करोड़ टीके की खुराक लगाई जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान के 220वें दिन यानी 23 अगस्त को 39 लाख 62 हजार 091 लोगों को पहली खुराक और 16 लाख 48 हजार 025 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।