मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर लिखा, "देश को बधाई, कोरोना के खिलाफ जंग को और मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने एक दिन में 3 मंजूरी दी है, आपात स्थिति में CORBEVAX वैक्सीन, COVOVAX वैक्सीन और Molnupiravir नाम की एक एंटी वायरल दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है।"
यह भी पढ़ें: बच्चों को स्कूल में कैंप के माध्यम से लगेंगे वैक्सीन
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, "CORBEVAX वैक्सीन भारत की पहली स्वदेशी 'RBD प्रोटीन सब-यूनिट' वैक्सीन है। यह भारत में विकसित तीसरी वैक्सीन है! इस वैक्सीन को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई ने बनाया है।"
मनसुख मांडविया ने आगे बताया, "Nanoparticle वैक्सीन, COVOVAX का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा।"