5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update: देश में 24 घंटे में 10,753 नए केस, सक्रिय मामले 53,700 के पार

Coronavirus Update: कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और मामले 10 हजार से ऊपर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,753 नए मामले सामने आए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Apr 2023, 10:13 AM IST

Coronavirus Update

Coronavirus Update

Coronavirus Update: देश में बीते कुछ दिनों से महामारी कोरोना वायरस के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखकर आम आदमी के साथ सरकारें भी काफी चिंतित है। इसी कड़ी में देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,753 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या 53,720 पहुंच गई है। बीते पिछले केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से कोरोना से बचाव के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थी। देश में कई जगह सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिर्वाय कर दिया है।

53 हजार के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,753 नए मामले सामने आए है।इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या 53,720 पहुंच गई है। पिछले 236 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.01 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.29 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें- नोएडा के स्कूल और कॉलेजों में मास्‍क हुआ अनिवार्य, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

एक दिन पहले आए थे 11,109 केस


देश में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे है। बीते दिन शुक्रवार को कोविड 11,109 नए दर्ज किए गए थे। इस दिन 29 मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ ही मृतकों की संख्या 5,31,064 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,25,120 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Corona Updates : 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा नए केस, 29 मरीजों की मौत