3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus update: 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 37 हजार नए केस, 488 मौतें

देशभर में महामारी कोरोना वायरस बेकाबू होती जा रही है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3 लाख 37 हजार से ज्यादा नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए है। देश में ओमाइक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Jan 2022, 12:08 PM IST

Coronavirus update

Coronavirus update

coronavirus Update in india: देशभर में महामारी कोरोना वायरस बेकाबू होती जा रही है। कोरोना के बढ़ते आंकड़े देश में तीसरी लहर का भी संकेत दे रहे हैं। कई राज्यों में कोरोना तेज से पाव पसार रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3 लाख 37 हजार से ज्यादा नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए है। हालांकि यह आंकड़ा कल के मुकाबले 9,550 केस कम हैं। देश में ओमाइक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है।

24 घंटे में 3,37,704 नए मामले
मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आए। लगातार ये तीसरा दिन है, जब कोरोना के देश में तीन लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। अब तक देश में कोरोना से 4,88,884 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2,42,676 रिकवरी हुईं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी।

ओमिक्रोन का आंकड़ा 10 हजार के पार
केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कल कोरोना वायरस के लिए 19,60,954 सैंपल टेस्ट किए गए थे, कुल टेस्ट की बात की जाए तो कल तक कुल 71,34,99,892 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ओमिक्रोन के कुल मामले अब 10,050 पर पहुंच गए है। एक्टिव केस 21,13,365 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 94,540 बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें

संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र टॉप पर
महाराष्ट्र देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों में पहले नंबर है। महाराष्ट्र में कोरोना के 48,270 मामले दर्ज किए गए है। 48,049 के साथ दूसरे नंबर पर कर्नाटक है। केरल में 41,668 केस, तमिलनाडु में 29,870 मामले और गुजरात में 21,225 नए केस सामने आए हैं। देश में कुल मिले केसों में 56.0 प्रतिशत केस इन्हीं 5 राज्यों में मिले है। महाराष्ट्र में अकेले 14.29 प्रतिशत केस मिले हैं।

यह भी पढ़ें