23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उम्मीदवार, नड्डा ने किया ऐलान

Vice Presidential Election: तमिलनाडु के सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 17 Aug 2025, 9:48 PM IST

सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति के उम्मदीवार (Photo-IANS)

Vice President Election: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार (Vice President Election) घोषित किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया है। नड्डा ने बताया कि राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल है। इससे पहले वे झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं। 

विपक्ष से भी करेंगे बात-नड्डा

NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा हम विपक्ष से भी बात करेंगे। हमें उनका समर्थन भी प्राप्त करना चाहिए ताकि हम मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें। 

NDA सहयोगियों ने किया समर्थन

उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि हमने पहले कहा, हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी हम उनके संपर्क में रहेंगे और हमारे सभी NDA सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है। सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए हमारे NDA के उम्मीदवार हैं।

BJP संसदीय दल की हुई बैठक

बता दें कि इससे पहले  भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जिसमें चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। 

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन

बता दें कि सीपी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ था। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं और 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे।

2024 में बने महाराष्ट्र के राज्यपाल

राधाकृष्णन ने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य करने से पहले, उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया ।

तमिलनाडु बीजेपी के रहे अध्यक्ष

सीपी राधाकृष्णन कोयम्बटूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके अलावा वे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने RSS और जनसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।