3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’, कोलकाता सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान 'सितरंग' तेजी से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है, जिसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अपडेट देते हुए सतर्क कर रहा है। सितरंग के चलते IMD ने कोलकाता सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 24 Oct 2022, 2:11 PM IST

cyclonic-storm-sitrang-moving-towards-bay-of-bengal-heavy-rain-likely-in-many-states-including-kolkata.jpg

Cyclonic storm 'Sitrang' moving towards Bay of Bengal, heavy rain likely in many states including Kolkata

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में आज सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है, जो चक्रवाती तूफान 'सितरंग' का असर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान 'सितरंग' के बारे में जानकारी देते हुए मछुआरों को 25 अक्तूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वहीं NDRF और SDRF के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए बताया है कि चक्रवाती तूफान 'सितरंग' तेजी से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है, जिससे कोलकाता, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में बारिश संभावना और अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव की भी संभावना जताई है।

भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है 'सितरंग'
मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार यानी आज सुबह चक्रवाती तूफान 'सितरंग' सागर द्वीप से लगभग 430 किलोमीटर दक्षिण में था, जो 25 अक्टूबर को सबसे पहले बांग्लादेश के तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच पहुंच सकता है। मौसम विभाग चक्रवाती तूफान सितरंग के एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने के साथ और तेज होने की संभावना जताई है, जिसके कारण भारी बारिश के साथ 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

'सितरंग' के कारण कोलकाता सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'सितरंग' के कारण आज और कल यानी 24 और 25 अक्टूबर को बंगाल, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जिसमें कोलकाता और उससे सटे हावड़ा व हुगली जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 'सितरंग' चक्रवाती तूफान का अलर्ट