सौरभ पहले रह चुके मंत्री, आतिशी थी सिसोदिया की सलाहकार-
फिलहाल सिसोदिया और जैन के विभाग की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद के पास है। इससे पहले सौरभ भारद्वाज केजरीवाल की 49 दिन की पहली सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री रह चुके हैं। आतिशी मार्लेना एजुकेशन सेक्टर में सिसोदिया की सलाहकार रही हैं। दोनों की गिनती आप के तेजतर्रात नेताओं में होती है।