7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Election 2025: AAP ने एक और सीट से बदला उम्मीदवार, मटिया महल सीट पर शोएब इकबाल की जगह किसे दिया टिकट

Matia Mahal Assembly Seat: आप पार्टी ने शनिवार को दिल्ली की मटिया महल विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी बदले हैं। इस सीट से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद को टिकट दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Aaley Mohammad

Aaley Mohammad

Delhi Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अब पार्टी द्वारा कई सीटों पर उम्मीदवार भी बदले जा रहे हैं। आप पार्टी ने शनिवार को दिल्ली की मटिया महल विधानसभा सीट (Matia Mahal Assembly Seat) से अपने प्रत्याशी बदले हैं। इस सीट से शोएब इकबाल (Shoaib Iqbal) की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद (Aaley Mohammad) को टिकट दिया गया है। बता दें कि आले मोहम्मद आप के चांदनी महल वार्ड से पार्षद हैं। इससे पहले पार्टी ने महरौली विधानसभा सीट से भी अपना प्रत्याशी बदला था। महरौली से नरेश यादव (Naresh Yadav) की जगह महेंद्र चौधरी (Mahender Chaudhary) को प्रत्याशी बनाया।

आप ने सभी 70 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

बता दें कि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले आप पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इसके अलावा कांग्रेस (Congress) ने अपनी पहली सूची भी जारी कर है। कांग्रेस ने इस सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। हालांकि अभी तक बीजेपी (BJP) ने एक भी सूची जारी नहीं की है। दरअसल, सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारो की घोषणा करने के बाद आप पार्टी ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं।

कौन है आले मोहम्मद

आम आदमी पार्टी ने मटिया महल विधानसभा सीट से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले इकबाल को टिकट दिया है। आले इकबाल फिलहाल वार्ड-76 से AAP के पार्षद हैं। वह 2023 में डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। उनके पिता शोएब इकबाल 6 बार विधायक भी रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार भी शोएब इकबाल को मौका दिया था लेकिन अब उनके बेटे को यहां से टिकट दिया है। 2012 से ही लगातार आले इकबाल एमसीडी के पार्षद चुने जा रहे हैं। 2022 के एमसीडी चुनाव (MCD Election) में आले इकबाल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

महरौली से महेंद्र चौधरी को बनाया प्रत्याशी

आप पार्टी ने महरौली विधानसभा सीट से भी अपना प्रत्याशी बदला है। पार्टी ने पहले महरौली से नरेश यादव को टिकट दिया था। लेकिन नरेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया, इसके बाद महेंद्र चौधरी को आप पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। महेंद्र चौधरी महरौली से पार्टी की मौजूदा पार्षद रेखा चौधरी के पति है। 2020 में महेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के टिकट पर महरौली सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा और इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद 2022 में चौधरी कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें-दिल्ली चुनाव 2025: AAP से टिकट मिलने के बाद भी चुनाव लड़ने से किया इंकार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान