22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में रमेश बिधूड़ी के बाद आकाश आनंद ने दिया विवादित बयान, कहा- केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी…

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में रमेश बिधूड़ी के बाद आकाश आनंद ने दिया विवादित बयान, कहा- केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी…

Delhi Election 2025: आकाश आनंद ने केजरीवाल को लेकर कहा कि कोई इनसे पूछे कि अपने वादों के पिटारे को खोलकर दिखाओं तो ये इतनी लंबी-लंबी हांकते है जैसे द्रौपदी की साड़ी हो ये फेंके जाए और हम लिपेटते जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 7 Jan 2025, 4:03 PM IST

Akash Anand

Akash Anand

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नेताओं के द्वारा विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। बसपा नेता आकाश आनंद ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान दिया है। कोंडली विधानसभा क्षेत्र में बसपा नेता आकाश आनंद ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के अधूरे वादों की तुलना द्रौपदी की साड़ी से की है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल ने एक बार नहीं कई बार वादा किया है, 2014 में वादा किया था कि मैं दिल्ली में 8 लाख रोजगार दूंगा। इसके बाद 2022 में एक बार फिर वादा किया कि मैं दिल्ली में 20 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी दूंगा। यानि कुल 28 लाख रोजगार देने का वादा किया था। परन्तु केजरीवाल की सरकार ने मात्र मात्र साढ़े बारह हजार नौकरियां दी है। कोई इनसे पूछे कि अपने वादों के पिटारे को खोलकर दिखाओं तो ये इतनी लंबी-लंबी हांकते है जैसे द्रौपदी की साड़ी हो ये फेंके जाए और हम लिपेटते जाए। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को संविधान और अंबेडकर विरोधी भी बताया।

रमेश बिधूड़ी ने दिया था विवादित बयान

कालकाजी सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने भी प्रियंका गांधी और सीएम आतिशी को लेकर विवादित बयान दिया था। प्रियंका गांधी को लेकर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लालू ने झूठ बोला था, नहीं बना पाया। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, इसी प्रकार से कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी जरूर बना देंगे। वहीं सीएम आतिशी को लेकर भी विवादित बयान दिया था।

दिल्ली चुनाव में पहले भी नेताओं ने दिए विवादित बयान

बता दें कि यह पहला विधानसभा चुनाव नहीं है जब नेता विवादित बयान दे रहे हैं। इससे भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में नेताओं द्वारा ऐसे बयान दिए जा चुके हैं। दिल्ली चुनाव 2013 में तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को भ्रष्ट बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने ऑटो कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन में केजरीवाल ने ईमानदारी को चुनने की अपील की थी। उस समय कांग्रेस ने इस कैंपेन पर आपत्ति जताई थी। विधानसभा चुनाव 2015 में बीजेपी ने विज्ञापन के जरिए आप संयोजक केजरीवाल को उपद्रवी गोला वाला भी करार दिया था। इस पर आप पार्टी ने आपत्ति जताई थी। इसके अलावा 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने चुनाव को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था। उसमें लिखा था कि चुनाव भारत व पाकिस्तान के बीच होगा। इस पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी। आम आदमी पार्टी की पहली सूची देखिए...

दिल्ली चुनाव की तारीख घोषित

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। आप पार्टी ने अब तक सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 48 और बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें-Delhi Election 2025: बीजेपी उम्मीदवार ने कहा- प्रियंका के गालों की तरह बनेंगी सड़कें, कांग्रेस, आप ने खोला मोर्चा