'प्यारी दीदी योजना' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरीके के हालात दिल्ली में बने है, उसमें महिलाओं को 2500 रुपये महीना देना बहुत आवश्यक है। आज बेरोजगारी, उत्पीड़न और महंगाई की मार झेलती महिलाओं को सशक्त करना बहुत आवश्यक है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के सिंबल बन चुके है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि परिवार को सशक्त बनाने के लिए बेरोजगारी खत्म करेंगे, 2 करोड़ नौकरियां देंगे और उसी प्रकार से महंगाई की भी बात की थी, लेकिन वो उससे भागते नजर आ रहे हैं।