5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Election: ‘चुनाव हार रहे हैं अरविंद केजरीवाल’, बीजेपी नेता ने नई दिल्ली सीट को ले​कर किया बड़ा दावा

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली सीट पर दिन में पांच बार रोती है। अरविंद केजरीवाल सुबह से रोना शुरू करते हैं और रात तक रोते रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Jan 2025, 3:19 PM IST

Kapil Mishra Former BJP MLA Delhi

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में कपिल मिश्रा का नाम भी शामिल है। मिश्रा को करावल नगर विधानसभा से टिकट दिया गया है। उन्होंने टिकट मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए दावा किया कि उनको जीत जरूर मिलेगी। बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने रविवार को कहा कि जिस दिन राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा हुआ, उसी दिन पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट आई है। पार्टी ने उनको करावल नगर से टिकट दिया है। इस पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पहले भी वह इस सीट से विधायक रहे है। इसी सीट से मेरी माता ने भी प्रतिनिधित्व किया है। करावल नगर की जनता में एक उत्साह है और हम करावल नगर में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

टिकट बंटवारे के सवाल पर कही ये बात

बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने टिकट बंटवारे को लेकर उठे सवाल पर कहा कि नाराज लोगो को हम मना लेंगे। ऐसा होता है कि चुनाव के दौरान बहुत सारे लोग योग्य होते हैं और उनमें से किसी एक को ही टिकट दिया जाता है। बाकी एक परिवार की तरह बीजेपी पार्टी काम करती है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्ली में पोस्टर वॉर पर गरमाई सियासत, बीजेपी बोली- पूर्वांचल विरोधी हैं केजरीवाल, आप ने भाजपा नेताओं को बताया ‘गालीबाज दानव’

कपिल मिश्रा का दावा, नई दिल्ली सीट से हार रहे है केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली सीट पर दिन में पांच बार रोती है। अरविंद केजरीवाल सुबह से रोना शुरू करते हैं और रात तक रोते रहते हैं। क्योंकि वह नई दिल्ली सीट हार रहे हैं। जिस प्रकार का रिएक्शन अरविंद केजरीवाल देते हैं, उन्होंने पिछले 10 साल में ऐसा नहीं किया है। हमें पता चला है कि वह सीट छोड़कर भागने वाले हैं और कोई दूसरी सीट ढूंढ रहे हैं।

हार का बहाना ढूंढ रहे हैं केजरीवाल

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि आपने देखा होगा कि बीते दिनों मनीष सिसोदिया ने दूसरी सीट ढूंढी है। ऐसे ही केजरीवाल भी भागने के चक्कर में हैं। इसलिए वह हार का बहाना ढूंढ रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको यह नहीं पता कि उनकी पॉलिटिकल पॉजीशन क्या है। केवल उनको यह पता है कि वह नई दिल्ली सीट हार रहे हैं।