24 घंटे में दूसरी घटना
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में ये आग लगने की ये दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली के ओखला फेज-2 के हरकेश नगर में तड़के करीब 3.45 बजे एक गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि लंबी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।