वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आर्थिक अपराधी करार दिया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शराब नीति मामले की जांच चल रही है। लेकिन, जिस तरह का घोटाला अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने किया है, उससे साफ है कि वो आर्थिक अपराधी हैं।