Delhi High Court rejects Sanjay Singh's bail : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद संजय सिंह ने अपनी रिमांड और गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी भी की है कि चाहे वह नेता हो या आम नागरिक कानून सबके लिए बराबर है। संजय सिंह ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी का आधार न बताने पर गिरफ्तारी को अवैध घोषित किए जाने की मांग की थी, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया।