3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंझावला केस में छठी गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा अंजलि को 12 KM तक घसीटने वाली कार का मालिक

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस में छठी गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटने वाली कार के मालिक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने हादसे वाली रात कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Jan 2023, 8:49 AM IST

anjali_ashutosh.jpg

Delhi Kanjhawala Case Police Arrested 6th Accused in Anjali Death Case

Delhi Kanjhawala Case: राजधानी दिल्ली के कंझावला केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हादसे के छठे दिन पुलिस ने इस केस के छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय युवती अंजलि को दिल्ली की सड़कों पर 12 किलोमीटर तक घसीटने वाली कार का मालिक अब पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस केस में गिरफ्तार हुए छठे आरोपी की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है। हादसे वाली रात आशुतोष ने ही कार अमित को दी थी। लेकिन शुरुआत में वह इस बात को पुलिस से छिपा रहा था। आशुतोष को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस केस में कार में सवार पांच आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पीसी कर दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी कि मामले में पांच नहीं सात लोग शामिल थे।


स्पेशल सीपी ने पीसी में दी थी जानकारी- मामले में 5 नहीं सात आरोपी


दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि मामले में पांच नहीं सात आरोपी थे। दो अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। स्पेशल सीपी ने यह भी बताया कि हादसे वाली रात कार को दीपक नहीं अमित चला रहा था। उन्होंने बताया कि हमारी 18 टीम मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।


अंकुश खन्ना नामक एक आरोपी अभी भी फरार


स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने बताया था कि हमने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में हमें पता लगा है कि इसमें 2 और लोग आशुतोष और अंकुश खन्ना शामिल हैं। हमारी टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही इन दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। सागर प्रीत हुड्डा की पीसी के अगले ही दिन कार मालिक आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब अंकुश खन्ना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें - कंझावला केस: चश्मदीद गवाह अंजलि की सहेली ने बताई उस रात की पूरी कहानी


पोस्टमार्टम में यौन शौषण का सबूत नहीं


स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने आगे बताया कि हमने चश्मदीद गवाह का बयान दर्ज़ किया है। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी दीपक नहीं अमित चला रहा था। पोस्टमॉर्टम के दौरान यौन शोषण का कोई सबूत नहीं मिला है। हम 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द चार्जशीट फाइल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

यह भी पढ़ें - अंजलि केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, मामले में 5 नहीं 7 आरोपी, दो अभी भी फरार