
Delhi MCD Election : दिल्ली में भाजपा के 6 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, जानें नाम
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 पर पांचवीं पर काबिज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर किस्म की रणनीति बना रही है। सोमवार को दिल्ली भाजपा ने एक बड़ा ऐलान किया है। भाजपा ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए सभी 250 वार्ड पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने के एक दिन बाद ही दिल्ली के छह नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 6 नए जिलाध्यक्षों का नियुक्ति पत्र रविवार को ही जारी कर दिया है पर मीडिया को सोमवार सुबह इसका पता लगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नए आदेश के अनुसार, चांदनी चौक से सरदार कुलदीप सिंह, नवीन शाहदरा से मनोज त्यागी, शाहदरा से दीपक गाबा, महरौली से आजाद सिंह, उत्तर पश्चिमी से सुनील मित्तल और नजफगढ़ जिले से रमेश शोखंदा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नए नियुक्त लोग तुरंत अपनी ड्यूटी शुरू करें
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के अनुसार, नए नियुक्त लोग तुरंत अपनी ड्यूटी शुरू करेंगे। राजनीति के पंडितों के अनुसार, भाजपा ने टिकट वितरण के बाद ही इन 6 जिलों में नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। इसका मकसद दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में प्रत्याशियों की जीत के लिए स्थानीय समीकरण साधना है। जाहिर है कि जिन लोगों को बतौर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वे जीजान से एमसीडी के प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करेंगे, ताकि आलाकमान की नजर में छवि को और बेहतर कर सकें।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 को होगी वोटिंग
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा। इसमें 250 पार्षदों का चुनाव जीते के लिए भाजपा, कांग्रेस और पूरी तरह से तैयार है। मतगणना और परिणाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा लगातार चौथी बार दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज करने के लिए जुटी हुई है।
Updated on:
14 Nov 2022, 1:21 PM IST
Published on:
14 Nov 2022, 1:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.