30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमसीडी की पहली ट्रांसजेंडर सदस्य होंगी बॉबी, AAP के उम्मीदवार ने रचा इतिहास

Delhi MCD Results 2022 : दिल्ली नगर निगम चुनाव की आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आप पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुरी A वार्ड-43 से जीत दर्ज कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Dec 2022, 12:55 PM IST

bobby kinnar wins

bobby kinnar wins

Delhi MCD Results 2022 : दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। इस बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी सबसे आगे चल रही है। इस बीच आप की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुरी A वार्ड-43 से जीत दर्ज कर ली है। एमसीडी में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य किसी वार्ड का प्रतिनिधित्व करेगा। बॉबी अन्ना आंदोलन में भी सक्रिय रूप से शामिल रह चुकीं हैं। इसके अलावा वह पार्टी बनने के बाद से ही आप से जुड़ी हुई हैं।


आम आदमी पार्टी की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गई हैं। बॉबी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 वोट से हराया है। चुनाव में बॉबी अकेली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थीं। इससे पहले बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और अपने पड़ोसियों के जीवन में सुधार करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि एमसीडी से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।


आपको बता दे कि यह दिल्ली में पहली बार हुआ था जब किसी राजनीतिक दल ने किन्नर समुदाय से उम्मीदवार को टिकट दिया है। बॉबी किन्नर के मुकाबले में बीजेपी से एरता जाटव और कांग्रेस से वरुण ढाका उम्मीदवार थे। बॉबी किन्नर 2017 के नगर निगम चुनावों में भी स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं।


बॉबी किन्नर ट्रांसजेंडर समुदाय से ताल्लुक रखती है। बॉबी ने नौवीं तक की पढ़ाई की है। आर्थिक तौर पर पिछड़े तबके की पढ़ाई-लिखाई के लिए वह काम करती रही हैं। उन्होंने व्यक्तिगत वजहों से आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी। वह सक्रिय समाजसेवा में उतर आईं. इस दौरान उनकी राजनीतिक पहचान बेहद बुलंद हुई। बॉबी अन्ना आंदोलन में भी सक्रिय रूप से शामिल रह चुकीं हैं। इसके अलावा वह पार्टी बनने के बाद से ही आप से जुड़ी हुई हैं।