बता दें कि, दिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां CCTV कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का ऑफिस था। आग कितनी भयानक थी, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, काबू करने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं।