3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या का आरोपी राजविंदर सिंह गिरफ्तार, 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर का था इनाम

Australian woman Toyah Cordingley Murder Case ऑस्ट्रेलिया में टोयाह कॉर्डिंगले की हत्या कर भागे और दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के ईनामी हत्यारोपी राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Nov 2022, 12:57 PM IST

rajwinder_singh.jpg

ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या का आरोपी राजविंदर सिंह गिरफ्तार, 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर का था इनाम

दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। ऑस्ट्रेलिया में 24 साल की एक लड़की की हत्या कर फरार हुए पंजाब के गुरुदासपुर जिले के निवासी राजविंदर सिंह (38 वर्ष) को आखिरकार दबोच लिया गया है। चार साल तक ऑस्ट्रेलिया पुलिस सरगर्मी से राजविंदर सिंह को तलाश रही थी। पर सफलता हाथ नहीं लग रही थी। तब आस्ट्रेलियाई हाई कमीशन ने भारत में बताया कि, क्वींसलैंड पुलिस ने हत्या के आरोपी को ढूंढने या आरोपी के बारे में बताने वाले शख्स को 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (5.31 करोड़ रुपए) का ईनाम देने की घोषणा की है। यह ऐलान इस वर्ष 3 नवम्र को किया गया था। क्वींसलैंड पुलिस का मानना था कि,उम्मीद है कि ईनाम की घोषणा के बाद आरोपी को ढूंढ़ने में आसानी होगी। और दिल्ली पुलिस हत्यारोपी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

टोयाह कॉर्डिंगले मर्डर क्या है जानें

मामला कुछ ऐसा था कि, क्वींसलैंड पुलिस के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 24 साल की टोयाह कॉर्डिंगले वर्ष 2018 में क्वींसलैंड के समुद्री तट पर कुत्ता टहला रही थीं। बताया जा रहा कि, राजविंदर सिंह ने उसकी हत्या कर दी। और फरार हो गया। राजविंदर सिंह पंजाब के गुरुदासपुर जिले के बुट्टर कलां का रहने वाला है। राजविंदर सिंह क्वींसलैंड के इनफिसिल में नर्स के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि, राजविंदर ने अपनी पत्नी-बच्चों और नौकरी को भी छोड़ दिया है।

क्वींसलैंड पुलिस ने किया इनाम का ऐलान

इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड पुलिस ने राजविंदर सिंह या उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने पर ऑनलाइन पोर्टल के जरिए क्वींसलैंड पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि, अगर ऑस्ट्रेलिया के किसी शख्स को आरोपी के बारे में जानकारी मिलती है तो वह सीधे 1800-333-000 पर कॉल कर सकता है।

23 अक्टूबर को सिडनी से भारत के लिए भरी उड़ान

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, कॉर्डिंगले की हत्या के अगले दिन, सिंह ने 22 अक्टूबर को केर्न्‍स को छोड़ दिया। और फिर 23 अक्टूबर को सिडनी से भारत के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों द्वारा उनके भारत आगमन की पुष्टि की गई। मार्च 2021 में, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से सिंह को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया। इस नवंबर अनुरोध को मंजूरी दे दी गई थी।