
Delhi Police Troll Pakistan Two Players Catch Drop On Social Media Meme Video Viral
एशिया कप-2022 पर श्रीलंका ने कब्जा जमा लिया है। पाकिस्तान को फाइनल मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जबरदस्त शिकस्त दी है। फाइनल में मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर 23 रनों से जीत हासिल की है। हालांकि इस जीत हार के फैसले से ज्यादा अब सुर्खियां दिल्ली पुलिस बंटोर रही है। आप सोच रहे होंगे, कि दुबई में हुए इस मैच से भला दिल्ली पुलिस का क्या लेना-देना। लेकिन ये हकीकत है। वैसे इस मैच से तो नहीं लेकिन इस मैच के दौरान आपस में भिड़े दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
श्रीलंका के साथ हुए एशिया कप के फाइनल मैच के दौरान पाकिस्तान ने पहले बॉलिंग और फिर बल्लेबाजी में काफी गलतियां कीं। लेकिन फील्डिंग के दौरान मैदान पर दो पाकिस्तानी खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। खिलाड़ियों के ये भिड़ंत ही दिल्ली पुलिस को पसंद नहीं आई।
दरअसल एक कैच को लपकने के लिए दो पाकिस्तान के दो खिलाड़ी लड़खड़ाते हुए टकरा गए। इसका अंजाम ये हुआ है कि, इनके हाथ से कैच तो छूटा ही साथ ही बल्लेबाज ने जिस मकसद से गेंद को उछाला था वो भी पूरा हो गया। यानी 'छक्का' भी लग गया।
यह भी पढ़ें - एशिया कप में भारत-पाक मैच के वो लम्हे, जब मैदान पर आ गई थी हाथापाई की नौबत
दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इसी भिड़ंत पर दिल्ली पुलिस ने सबक सिखाने वाला एक वीडियो मीम अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ए भाई, जरा देखकर चलो।
दरअसल दिल्ली पुलिस की ओर से अकसर सोशल मीडिया पर इस तरह के मीम्स शेयर किए जाते हैं। इनके जरिए दिल्ली पुलिस सामाजिक जागरुकता फैलाने की कोशिश करती है।
ऐसे में दिल्ली पुलिस के कई ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक ट्वीट ये भी जिसमें पाकिस्तान खिलाड़ी कैच लपकने के लिए आपस में भिड़ जाते हैं और इस दुर्घटना में पाकिस्तान का बड़ा नुकसान होता है।
इसी को बहाना बनाते हुए दिल्ली पुलिस ने संभलकर चलने की सलाह देते हुए मीम शेयर किया है। दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट को भी हज़ारों लोग रिट्वीट कर चुके हैं।
जिस कैच का वीडियो दिल्ली पुलिस ने शेयर किया, उसमें पाकिस्तानी फील्डर शादाब खान और आसिफ अली हैं। बाउंड्री पर यह कैच गया था, जहां आसिफ अली के हाथ में बॉल आ ही गई थी लेकिन शादाब खान दूर से भागते हुए आ रहे थे और सीधा आसिफ अली से टकरा गए।
यह भी पढ़ें - Asia Cup 2022: श्रीलंका के 6वीं बार चैंपियन बनने से लेकर पाकिस्तान का बेड़ागर्क होने तक, मैच की 5 बड़ी बातें
Published on:
12 Sep 2022, 1:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.