
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 का फाइनल श्रीलंका ने जीत लिया है। फाइनल में श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 23 रन से हराया। आपको बता दें साल 2014 के बाद पहली बार चैंपियन श्रीलंका बना है। एशिया कप का खिताब 6वीं बार श्रीलंका ने अपने नाम किया। श्रीलंका के लिए ये जीत कई मायनों में शानदार रही। श्रीलंका ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद वह कोई मैच नहीं हारी. सुपर-4 में भी श्रीलंका ने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों खराब रही। यहां तक भी फील्डिंग में भी इस बार पाकिस्तान पीछे रह गया। खैर हम आपको इस मैच की पांच बड़ी बातें बताते हैं।
1) मोहम्मद रिजवान के अलावा पूरी पाकिस्तानी टीम फेल
इस मुकाबले में पाकिस्तान हर विभाग में फेल रहा। बहुत ही खराब फील्डिंग की। भानुका राजपक्षे को पाकिस्तान ने दो जीवनदान दिए। राजपक्षे ने इसके बाद 45 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। पूरे एशिया कप में बाबर आजम फेल रहे। लगा था कि फाइनल में वो रन बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 55 रन बनाए लेकिन उन्होंने 49 गेंद खेली। उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण भी पाकिस्तान मैच से दूर रह गया।
2) श्रीलंका 6वीं बार चैंपियन बना
भारतीय टीम 7 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। श्रीलंका 6 बार ये कारनामा कर चुका है। 8 साल बाद श्रीलंका ने एशिया की ट्राफी अपने नाम की। श्रीलंका की टीम ने 12वीं बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जो बाकी सभी टीमों से ज्यादा है। श्रीलंका को 6 बार जीत और 6 बार हार मिली है। वहीं भारत ने 10 बार फाइनल खेला है।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 सिक्स पूरे किए
3) लगातार 5वीं जीत
ग्रुप स्टेज में श्रीलंका को अफगानिस्तान ने हरा दिया था। इसके बाद श्रीलंका एक भी मैच नहीं हारा। श्रीलंका ने लगातार पांच मुकाबले अपने नाम किए। 2014 के बाद ये पहला मौका है जब श्रीलंका ने लगातार 5 टी-20 मैच जीते हैं। तब श्रीलंका ने ये कमाल 2014 के टी20 विश्व कप में किया था और चैंपियन भी बना था। श्रीलंका की जीत के कई हीरो इस बार निकलकर आए। पूरी टीम ने एकजुट प्रदर्शन सभी मैचों में किया।
4) वानिंदु हसारंगा का जलवा
हसारंगा इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए शानदार ऑलराउंडर उभर कर आए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। हसारंगा ने सबसे ज्यादा 9 विकेट हासिल किए और साथ ही फाइनल में 36 रनों की अहम पारी समेत कुल 66 रन बनाए। हसारंगा ने फाइनल में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। ये लगातार चौथा टी-20 मैच है जिसमें हसारंगा ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक वो 14 विकेट ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें- PAK vs SL, Final, Asia Cup 2022: फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया
Published on:
12 Sep 2022, 9:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.