30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs SL, Final, Asia Cup 2022: फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया, बाबर आजम फिर हुए फेल

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला गया। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने अच्छा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने भी श्रीलंका के गेंदबाजों को अच्छी टक्कर दी लेकिन जीत नहीं पाए। जानिए मैच का पूरा हाल।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 12 Sep 2022, 7:56 AM IST

asia cup 2022

asia cup 2022

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम सभी विकेट खोकर 147 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में ये दूसरा मुकाबला था। श्रीलंका ने इससे पहले जीत हासिल की थी। श्रीलंका की शुरूआत इस बार खराब रही लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान और इफ्तिखार ने भी अपनी टीम के लिए इस बार जबरदस्त पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। श्रीलंका की अच्छी गेंदबाजी इस बार देखने को मिली।

श्रीलंका की जबरदस्त बल्लेबाजी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो शुरूआत में सही साबित हुआ। हालांकि राजपक्षा ने आखिरी चार ओवर में 50 रन बनाकर श्रीलंका को अच्चे स्कोर तक पहुंचाया। नसीम शाह ने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया जबकि हारिस रऊफ ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहींं बना पाया। इस बीच राजपक्षा एक साइड से टिके हुए थे। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया।

राजपक्षा ने 45 गेंद में छह चौकों और तीन सिक्स की मदद से नाबाद 71 और वानिंदु हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाए। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद चामिका करूणारत्ने और राजपक्षा के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान की तरफ से स्पिनर शादाब खान ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल



बाबर आजम फिर हुए फेल


लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही। बाबर आजम फिर फेल हुए और 5 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमां अपना खाता भी इस बार नहीं खोल पाए। इसके बाद रिजवान और इफ्तिखार के बीच अच्छी साझेदारी हुई और मैच रोमांचक हुआ। इफ्तिखार 32 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी इस बार की। हालांकि रिजवान एक तरफ क्रीज पर टिके हुए थे।

अंतिम पांच ओवर में 70 रन चाहिए थे। मोहम्मद नवाज भी इसके बाद 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रिजवान भी 55 रन बनाकर आउट हो गए। दबाव में भी श्रीलंका के गेंदबाजों ने अच्छी गेंद डाली। पाकिस्तान के मुख्य बल्लेबाज आसिफ अली भी शून्य रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में आ गए थे। हसरंगा ने 17वां ओवर कराया और उन्होंने गेम पलट दिया। उन्होंने तीन विकेट इस ओवर में लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ी। श्रीलंका के लिए मधुसन ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। अंत में पाकिस्तान लक्ष्य से बहुत पीछे रह गया और फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 सिक्स पूरे किए