6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में घटी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 1000 से भी कम मामले आए सामने

Delhi Corona Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1 हजार से भी कम मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत हुई है और संक्रमण दर में भी गिरावट देखने को मिली है। एक्स्पर्ट्स का कहना है कि दिल्ली में कोई कोरोना की वेव नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 11 May 2022, 11:53 PM IST

delhi_covid.jpg

Delhi reports 970 new Covid cases, 1 death

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक हजार से भी कम मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है और संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 970 नए मामले कोरोना के सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण दर गिरकर 3.34 फीसदी दर्ज किया गया है। इससे पहले 15 अप्रैल को संक्रमण दर 4 फीसदी से कम दर्ज किया गया था। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि कम होते संक्रमण दर को देखते हुए कहा जा सकता है कि राजधानी में कोरोना की कोई लहर नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि कोरोना से 1238 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के टेस्ट के लिए बीते 24 घंटे पहले 29037 सैम्पल लिए गए थे जिनमें से 19740 सैम्पल का RTPCR व 9297 एंटीजन टेस्ट किया गया।

बता दें कि वर्तमान में दिल्ली में 5,202 सक्रिय मामले हैं, जो एक दिन पहले ही 5,471 थे। इसके साथ ही मंगलवार को 1,924 से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम हुई है और अब ये 1,882 हो गई है।

वहीं, अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या 178 हो गई है और होम आइसोलेशन में अभी 4071 कोरोना के मरीज गईं, ICU में 57, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 52 मरीज हैं जबकि 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होने के बावजूद कोरोना से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि संक्रमण दर जिस तरह से ऊपर नीचे हुआ और अब और कम हो रहा उससे कहा जा सकता है कि दिल्ली में कोरोना की नई लहर नहीं आई है।

यह भी पढ़े- साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलक्टर ने कोरोना टीकाकरण में गति लाने के दिए निर्देश