30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Update Today: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

Delhi Weather News Update Today राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीवासियों को उमर और गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जताई बारिश की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 Aug 2021, 9:03 AM IST

Delhi Weather News Update Today

Delhi Weather News Update Today

नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम का मिजाज ( Delhe Weather News Update Today ) करवट लेने वाला है। उमस भरी गर्मी से दिल्लवासियों को शनिवार से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक शनिवार शाम या रविवार से दिल्ली में बारिश ( Rain In Delhi ) की संभावना बनी हुई है। खास बात यह है कि मौसम का ये मिजाज अगले तीन से चार दिनों तक बना रह सकता है।

यानी तापमान में गिरावट के साथ दिल्लीवासियों को सुहावने मौसम ( Delhi Weather ) से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ देर रात तक बारिश की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेँः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कब होगी बारिश

बारिश का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी के लोगों झमाझम बारिश के जरिए गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। बारिश का दौर शनिवार देर शाम या रविवा से शुरू हो सकता है। ये सिलसिला अगले तीन दिन जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिनभर मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को गर्मी ने काफी परेशान किया। बीते 24 घंटो में हवा में नमी का स्तर 49 से 77 फीसदी तक रहा।

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार की मध्य रात या सुबह तक बारिश के भी आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ेंः Bihar Weather Forecast today: बिहार में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 134 रहा। यानी राजधानी के लोगों को मिल रही हवा की गुणवत्ता फिलहाल बेहतर स्थिति में है। हालांकि दिल्ली से सटे इलाकों में हवा का स्तर कुछ खराब है।

सबसे ज्यादा ग्रेटर नोएडा में हवा खराब रही। यहां एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। जबकि बीते दो दिनों में गाजियाबाद की हवा स्तर खराब था। यहां एक्यूआई 171 दर्ज किया गया। वहीं साफ हवा गुरुग्राम की दर्ज की गई है। यहां एक्यूआई 76 रहा।