दिल्ली में रविवार की शुरुआत ही मानसूनी बारिश ( Monsoon In Delhi ) के साथ हुई। राजधानी के करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला और प्रीत विहार सहित दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।