30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 61 का रिकॉर्ड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather News Updates Today सितंबर के बाद अक्टूबर में भी राजधानी दिल्ली में मानसून दिखा मेहरबान, 24 घंटे में जोरदार बारिश के साथ टूटा 61 वर्षों पुराना रिकॉर्ड, तापमान में भी आई 9 डिग्री सेल्सियस की कमी, IMD के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 19 Oct 2021, 9:43 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज ( Delhi Weather News Updates Today ) पूरी तरह बदल चुका है। दो दिन से हो रही बारिश ने दिल्लीवासियों ने ना सिर्फ गर्मी से राहत दी है बल्कि अक्टूबर के महीने में झमाझम बारिश ( Rain ) से रूबरू भी करवाया। दरअसल इस बार अक्टूबर में हुई जोरदार बारिश ने 61 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा है।

इस साल अक्टूबर महीने में 1960 में हुई 93.4 मिमी की बारिश के बाद से सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस साल शहर में अक्टूबर महीने में अब तक 94.6 मिमी की बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Air Pollution: राजधानी में शुरू हुआ 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' अभियान, 100 चौराहों पर तैनात 2500 वालंटियर

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अक्टूबर के महीने में 1910 में 185.9 मिमी बारिश, 1954 में 238.2 मिमी बारिश, 1956 में 236.2 मिमी बारिश और 1960 में 93.4 मिमी की बारिश हुई।

यहां 2004 में अक्टूबर में 89 मिमी बारिश हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 87.9 मिमी बारिश हुई, जो कि एक दिन में हुई बारिश के मामले में चौथा रिकॉर्ड है।

दिल्ली में अक्टूबर में केवल एक दिन में 1910 में 152.4 मिमी, 1954 में 172.7 मिमी, 1956 में 111 मिमी बारिश हुई।

जलजमाव से लोग हुए परेशान
सोमवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव और यातायात की समस्या पैदा हो गई। जल भराव के चलते लोगों खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल इससे पहले सितंबर में हुई बारिश की वजह से भी दिल्ली में कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, इसको लेकर एमसीडी भी निशाने पर थी।

9 डिग्री गिरा तापमान
दिल्ली में हुई तेज बारिश ने तापमान में भी खासी गिरावट की है। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान में इतनी बड़ी गिरावट से सर्दी का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में रातभर हुई बारिश, आज कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

मंगलवार को भी हल्की सर्दी का होगा एहसास
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार 19 अक्टूबर को भी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इसके साथ ही हल्की सर्दी का भी एहसास होगा।