30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में रातभर हुई बारिश, आज कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश का स्वरूप मानसूनी है। रविवार रात भर से हो रही बारिश के कारण सोमवार सुबह सड़कों पर जाम की स्थिति होने की आशंका बनी हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Oct 2021, 9:43 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में रविवार से शुरू हुआ बारिश ( Rains ) का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। रविवार रुक-रुक कर बारिश होती रही और शाम को शुरू हुई बारिश देर रात से जारी है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ये बदलाव आया है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में इसी तरह मूसलाधार बारिश ( Heavy Rainfall ) जारी रहेगी। बारिश और ठंडी हवा चलने की वजह से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से निजात मिलने के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है।

यह भी पढ़ेँः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली के कई इलाकों में हो रही बारिश, गिरेगा तापमपान

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश का स्वरूप मानसूनी है। रविवार रात भर से हो रही बारिश के कारण सोमवार सुबह सड़कों पर जाम की स्थिति होने की आशंका बनी हुई है।

पूरी रात दिल्ली-एनसीआर में तेज मूसलाधार बारिश होती रही. 24 घंटे से ज्यादा वक्त से लगतार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जल भराव की समस्या भी पैदा हो गई है।

इन इलाकों में आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों के लिए सोमवार को भी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक इनमें दिल्ली, गुरुग्राम, गोहाना, गन्नौर, होडल, औरंगाबाद, पलवल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पानीपत, सोहाना और आसपास के इलाकों में मध्यम तीव्रता और गरज के साथ बारिश जारी रहेगी।

राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में हवा की चाल अब बिगड़ रही है। इसके खराब होने की आशंका है। दरअसल रविवार को दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेँः Flood In Kerala: केरल में मौत बनकर बरस रहे बादल, हाई अलर्ट पर 11 जिले, सेना ने संभाला मोर्चा

इससे एक दिन पहले AQI 284 रहा था। वहीं, दोपहर दो बजे दिल्ली का एक्यूआई कुछ देर के लिए 339 तक पहुंच गया था जोकि बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है।

बारिश की वजह से अगले 24 घंटे में हवा का स्तर औसत श्रेणी में पहुंच सकता है। इसके अगले दिन हवा का स्तर फिर खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

जल भराव ने बढ़ाई मुश्किल
राजधानी में रविवार से हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर जल जमाव के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाजीपुर मंडी में पानी भर जाने की वजह से सब्जी विक्रेताओं के साथ खरीदारों को भी दिक्कत हो रही है।