30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, अगले चार दिन के लिए Yellow Alert जारी

Delhi Weather News Updates Today ब्रेक के बाद मानसून सक्रिय तो हुआ है, लेकिन अभी कमजोर बहुत है, इसके चलते राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Aug 2021, 8:29 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ( Delhi Weather News Update Today ) एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम के मिजाज में भी बीते दो दिन में बदलाव देखने को मिला है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक सोमवार को भी दिल्लीवासियों को हल्की बारिश ( Rain In Delhi ) के साथ तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

खास बात यह है कि आने वाले चार दिन के लिए मौसम विबाग ने यलो अलर्ट ( Yellow Alert ) जारी किया है। वहीं एक दिन पहले यानी रविवार को बादल तो कई बार छाए, लेकिन एक दो जगह बूंदाबांदी तक ही सिमट गए।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कब हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को भी राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather ) में दिनभर बादल छाए रहेंगे। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी, जो राजधानीवासियों को उमस और गर्मी से कुछ हद तक राहत दे सकती है।

दरअसल, ब्रेक के बाद मानसून सक्रिय तो हुआ है, लेकिन अभी कमजोर बहुत है। यही वजह है कि रविवार को बादल तो कई बार छाए रहे लेकिन बारिश में तब्दील नहीं हो पाए।

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हवा में नमी का स्तर 62 से 87 फीसद रहा। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस के साथ नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।

IMD के मुताबिक सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। 30 अगस्त यानी सोमवार से दो सितंबर तक दिल्ली के साथ-साथ आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Update Today: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

मानसून ( Monsoon In Delhi ) अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में झमाझम बारिश की उम्मीद दिल्ली में फिलहाल नहीं के बराबर दिख रही है। लेकिन बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश राजधानीवासियों को कुछ राहत जरूर देगी।

राजधानी में शनिवार को सबसे अधिक रिज क्षेत्र में 22.2 एमएम बारिश हुई. इसके अलावा नजफगढ़ में 1 एमएम, पीतमपुरा और मयूर विहार में 2 एमएम बारिश हुई।