29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में सड़क पर महिला का शव मामले में एलजी बोले- मेरा सिर शर्म से झुक गया तो भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

नए साल के पहले दिन राजधानी दिल्ली में क्राइम का एक नया रुप देखने को मिला। नशे में धुत कार सवार पांच युवकों ने दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कूटी सवार एक युवती को टक्कर मार दी। फिर युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंस गई और सड़क पर घिसटती रही। अंत में दम तोड़ दिया। इस पर दिल्ली उप राज्यपाल और दिल्ली भाजपा ने भारी प्रतिक्रिया दी। जानें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Jan 2023, 8:57 AM IST

delhi_woman.jpg

नए साल पर एक बार फिर देश की राजधानी का सिर शर्म से झुक गया। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक 20 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली भाजपा ने सड़क पर महिला का शव मिलने पर कार्रवाई की मांग की तो दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपने ट्वीट में लिखा, कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। इस घटना में शामिल पांचों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को लकर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की यह कैसी मुस्तैदी है कि, 11 किमी तक किसी भी पुलिसकर्मी की नजर कार या स्कूटी पर नहीं पड़ी।

दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा - दिल्ली भाजपा

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि एक जघन्य अपराध है। मैं दिल्ली पुलिस से यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें अनुकरणीय सजा दी जाए।

अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध - दिल्ली उपराज्यपाल

दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना अपने ट्वीट पर लिखा, आज सुबह कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। उन्होंने आगे बताया कि,पुलिस आयुक्त दिल्ली के साथ इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। यहां तक कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

कार सवार सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।पुलिस ने कहा कि मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि दुर्घटना के बाद पीड़ित पहियों में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता रहा।

डीसीडब्ल्यू नाराज, दिल्ली पुलिस को जारी किया समन

मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए, दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। डीसीडब्ल्यू ने समन जारी करते हुए मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति, मामले में गिरफ्तार आरोपियों का विवरण, मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रति और क्या मृतका के साथ किसी यौन हमले की जांच की गई है, उपलब्ध कराने को कहा है।

दिल्ली की दिल दहला देने वाली घटना

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थानाक्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी। इसमें शराब के नशे और नए साल के जश्न में डूबे युवा टक्कर के बाद कार में फंसी स्कूटी सवार युवती को घसीटते रहे। इससे युवती के शरीर से कपड़ों के साथ ही मांस के भी चीथड़े उड़ गए, लेकिन युवकों ने कार नहीं रोकी। करीब 11 किमी बाद आरोपितों ने कार बैक करके युवती का शव निकाला और फरार हो गए।

यह भी पढ़े - कार सवार युवकों ने 4 किलोमीटर तक लड़की को घसीटा, नग्न अवस्था में मिला शव, 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़े - जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में 4 नागरिकों की मौत, 6 घायल