नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भले ही कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा काफी कम हो चुका है, लेकिन डेंगू ( Dengue In Delhi ) और मलेरिया जैसे बीमारियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। डेंगू का डंक लोगों के साथ-साथ प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रहा है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है।