कोरोना वायरस महामारी ने दो सालों के लिए मानव जीवन के सभी गतिविधियों को रोक दिया था, मगर अब धीरे-धीरे सब सामान्य होते जा रहा है, तो वहीं अब भक्तों के लिए एक अच्छी खबर भी आई है। दो वर्षों के अंतराल के बाद अब मंदिरों के पट्ट आम जनता के लिए धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब खबर आई है कि भगवान जगन्नाथ के भक्तों को मंदिर के बाहर और अंदर दोनों तरफ जाने की अनुमति मिल सकती है। बताया जा रहा है की 14 जून को भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा के भक्त दर्शन कर सकेंगे।