6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह के ‘हिंदू’ वाले बयान पर VHP का पलटवार, विनोद बंसल बोले- खुद को हिंदू कहना बंद कर दें

Hindu Word Controversy: दिग्विजय सिंह के धार्मिक ग्रंथों में 'हिंदू' शब्द का उल्लेख नहीं होने वाले बयान पर VHP प्रवक्ता विनोद बंसलने पलटवार किया। उन्होंने दिग्विजय सिंह से अपना रुख स्पष्ट करने और माफी मांगने को कहा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 06, 2026

Hindu Word Controversy

VHP प्रवक्ता विनोद बंसल। फोटो-IANS

Hindu Word Controversy: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के धार्मिक ग्रंथों में 'हिंदू' शब्द का उल्लेख नहीं होने संबंधी बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह को 'हिंदू' शब्द से आपत्ति है या वह इसे अरबी-फारसी मूल का मानते हैं, तो उन्हें खुद को हिंदू कहना बंद कर देना चाहिए।

'हिंदू शब्द से आपत्ति है तो खुद को हिंदू कहना बंद करें'

विनोद बंसल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह के ऐसे बयानों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आती। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता मानते हैं कि 'हिंदू' शब्द अरबी-फारसी से आया है और धार्मिक ग्रंथों में इसका उल्लेख नहीं है, तो उन्हें इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। बंसल ने दिग्विजय सिंह से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि वह स्वयं को हिंदू मानते हैं या नहीं। उन्होंने उनके बयान को लेकर माफी की मांग भी की।

सनातन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना

VHP प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक तरफ सनातन धर्म की बात करते हैं, जबकि उनके अनुसार INDIA गठबंधन में शामिल कुछ नेताओं की ओर से सनातन को लेकर पहले विवादित बयान दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा। बंसल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता लगातार हिंदुत्व के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में कथित अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की कार्रवाई का समर्थन

विनोद बंसल ने जम्मू-कश्मीर से कथित अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को एयरलिफ्ट कर डिपोर्ट किए जाने की कार्रवाई का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों की मौजूदगी देश की सुरक्षा, संसाधनों और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है।

उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में बांग्लादेश सीमा से करीब 2,500 किलोमीटर दूर रहने वाले कुछ लोगों की मौजूदगी सामने आई है। बंसल के मुताबिक, कुछ लोगों ने सेना के जवानों और उनके कैंपों के आसपास संवेदनशील इलाकों में झुग्गियां बना रखी थीं।

अन्य राज्यों में भी सत्यापन की मांग

VHP प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से 150 लोगों को भारतीय वायुसेना के विमान से बागडोगरा भेजा गया है और 150 अन्य लोगों को अगले दिन भेजे जाने की बात कही गई है। उन्होंने दावा किया कि करीब 500 लोगों की पहचान की गई है।

बंसल ने कहा कि ऐसी कार्रवाई केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उनके मुताबिक, देश के अन्य राज्यों में भी संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान, दस्तावेजों का सत्यापन और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि धार्मिक ग्रंथों में 'हिंदू' शब्द का उल्लेख नहीं है। साथ ही उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर सनातन धर्म को अलग तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग