30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की जीत से भी खुश नहीं हैं DK शिवकुमार, कार्यकर्ताओं से बोले- मेरे या सिद्दारमैया के घर मत आना, जानें इसकी वजह

DK Shivakumar On Lok Sabha election : कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार राज्य में 135+ सीट आने से खुश नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा है कि मेरे या मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के घर अभी मत आना। इसके पीछे की वजह दिलचस्प है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 21 May 2023, 4:40 PM IST

dk_1.jpg

DK Shivakumar On Lok Sabha election : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बैंगलोर के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी आतंकवाद की बात करते हैं, लेकिन बीजेपी से किसी ने भी नहीं आतंकवाद के कारण अपनी जान गंवाई है। बीजेपी कहती रहती है हम (कांग्रेस) आतंकवाद का समर्थन करते हैं, लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे कई कांग्रेस के नेता आतंकी हमलों में मारे गए हैं, ऐसे में हम उनका समर्थन कैसे कर सकते हैं। इस मौके पर डीके शिवकुमार ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा का कारण बना हुआ है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप मेरे या सिद्दारमैया के घर मत आना।


हमारा अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है

राजधानी बेंगलुरु में पार्टी कैडर को संबोधित करते हुए कर्नाटक कांग्रेस चीफ और राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में हमें 135 सीटें मिलीं, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। आपलोग मेरे या सिद्धारमैया जी के घर मत आना। हमारा अगला लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव है और हमें इसके लिए और अच्छी तैयारी करनी होगी, ताकि हम बीजेपी को यहां रोक सके।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शिवकुमार की अगुवाई में पार्टी ने 10 मई को हुए चुनावों में 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की। इस जीत का श्रेय काफी हद तक डीके शिवकुमार के जमीन पर किए गए मेहनत को दिया जा रहा है। शिवकुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा जब तुम लोग अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां पर इससे भी बड़ी जीत दिलाओगे तब हमारे घर आना।

यह भी पढ़ें : 2000 के नोट PM मोदी को नहीं थे पसंद, पूर्व प्रधान सचिव ने बताई इसके पीछे की वजह
पार्टी का संकटमोचक माना जाता है

61 वर्षीय आठ बार के विधायक शिवकुमार के संगठन कौशल ने उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नजरों में काफी ऊंची जगह दिला दी है। उन्हें कांग्रेस के संकटमोचक के रूप में जाना जाता है। विशेष रूप से हाल के बड़े-दांव वाले कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत ने उनको पूरी प्रशंसा दिलाई है। शिवकुमार की अगुवाई में कांग्रेस ने बड़े जोश से चुनावी लड़ाई लड़ी। इसके बावजूद उनको उपमुख्यमंत्री पद से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस ने शिवकुमार पर कई बार भरोसा किया।

जब महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख विश्वास मत का सामना कर रहे थे या जब अहमद पटेल गुजरात में राज्यसभा चुनाव लड़ रहे थे, तो पार्टी के विधायकों को एकजुट रखने में कांग्रेस ने शिवकुमार की मदद ली थी। उस समय शिवकुमार के विश्वास पर खड़े उतरे थे। उसी समय डीके, सोनिया गांधी के नजर में आए थे। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन में सुधार के लिए एक मजबूत वोक्कालिगा चेहरा शिवकुमार पर भरोसा कर रही है। इसका फाएदा भी इन्हें मिला।

यह भी पढ़ें : संसद भवन के उद्घाटन पर सियासी रार, राहुल बोले- प्रधानमंत्री नहीं इन्हें करना चाहिए उद्घाटन

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग